पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त रुख, सीडीओ अजय कुमार गौतम ने दिए कड़े निर्देश

Share This

कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, वृक्षारोपण समिति एवं पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में पर्यावरण संरक्षण, सीवेज प्रबंधन, ठोस एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण तथा नदी संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सीडीओ ने नदियों में बहने वाले ठोस अपशिष्ट की रोकथाम की स्थिति का जायजा लेते हुए करनपुरा स्थित झरना नाला से संबंधित 10.44 एवं 10.45 एमएलडी क्षमता के एसटीपी निरीक्षण में बंद पाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही टिकसी नाले में अत्यधिक कूड़ा जमा होने से जल प्रवाह बाधित होने पर नगर निगम को तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग को एसटीपी का संचालन तुरंत सुनिश्चित करने तथा विभागीय निदेशक को पत्र भेजने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि डीएफओ एवं समिति की अनुमति के बिना किसी भी एसटीपी ऑपरेटर में परिवर्तन नहीं किया जाएगा और प्रत्येक एसटीपी पर ऑपरेटर का नाम, मोबाइल नंबर व फोटो अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए।

मौजा उमरैना स्थित 13.5 एमएलडी एसटीपी की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद संयंत्र का संचालन न होना गंभीर लापरवाही है, जिसे तत्काल दुरुस्त किया जाए।

नदी किनारे कूड़ा फेंके जाने की समस्या पर उन्होंने चेतावनी बोर्ड लगाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। यमुना नदी के किनारे ग्राम सुनवारा के पास अवैध खनन की शिकायत पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि पकड़े गए वाहनों को जब्त किया जाए और नियमित निगरानी रखी जाए।

जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश अस्पतालों से कूड़ा नियमित उठाया जा रहा है, लेकिन आदर्श पैथोलॉजी, पक्का बाग में 3 मार्च 2026 के बाद से कूड़ा उठान नहीं हुआ। इस पर संबंधित संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सिद्धार्थ हॉस्पिटल, दीप हॉस्पिटल तथा डॉ. लाल पैथलैब्स में बायोमेडिकल वेस्ट से संबंधित लॉग बुक नहीं पाई गई। इस पर संबंधित संस्थानों को तीन दिन के भीतर प्रशिक्षण लेकर अभिलेखों का सही रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर निकायों के एमआरएफ (Material Recovery Facility) केंद्रों की समीक्षा में उन्होंने सभी केंद्रों को क्रियाशील रखने और कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बकेवर एवं भरथना के एमआरएफ केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा कचौरा बाईपास एवं सुनवारा बाईपास मार्ग पर पड़े कूड़े को तत्काल हटाने, साफ-सफाई कराने तथा सड़क किनारे वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए गए। बकेवर-भरथना मार्ग पर कूड़ा न फैलने पाए, इसके लिए विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन कर नगर व नदी किनारे रोपण करने तथा लोक निर्माण विभाग को ट्री-गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, डीएफओ विकास नायक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...