एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना सिविल लाइन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share This

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और साफ-सफाई का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अभय नारायण त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इटावा अवनीश कुमार सिंह ने भी थाना परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने थाना कार्यालय, मालखाना, अभिलेखों के रखरखाव, आगंतुक कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा साफ-सफाई बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...