ऊसराहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो घंटे में खोजकर मासूम बच्ची को परिजनों को सौंपा

Share This

 ऊसराहार पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कस्बे से भटकी पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज दो घंटे के भीतर सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम रम्पुरा निवासी अखिलेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्री गाइऊ गुरुवार शाम करीब पांच बजे कस्बा ऊसराहार में अचानक रास्ता भटक गई थी। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। सूचना प्राप्त होते ही ऊसराहार थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई।

थानाध्यक्ष बलराज भाटी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन करते हुए महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को उसके चाचा राजेश कुमार पुत्र विजय बहादुर निवासी रम्पुरा के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी लाडली को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने ऊसराहार पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता तथा त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की।

थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर खोज अभियान चलाया गया था। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...