वैदपुरा पुलिस ने बाजारों और मुख्य मार्गों पर किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share This

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों तथा मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।

थाना वैदपुरा पुलिस ने बाजारों में मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है तथा आमजन में विश्वास बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति कायम रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...