ताखा ब्लाक में सरकारी जीप बेचने के मामले में नया मोड़: रात के अंधेरे में पहुंचाया गया दूसरा चेसिस और इंजन, चौकीदार ने खोली पोल

Share This

  ताखा ब्लाक परिसर से सरकारी जीप को कथित रूप से अवैध तरीके से बेचने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मामले के तूल पकड़ने और जांच की संभावना बढ़ने के बीच आरोप है कि दोषियों ने खुद को बचाने के लिए शुक्रवार शाम ब्लाक परिसर में एक दूसरी पुरानी गाड़ी का चेसिस और इंजन लाकर खड़ा कर दिया। चौकीदार की सतर्कता के चलते यह पूरा मामला उजागर हो गया और इसकी सूचना पुलिस सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम ब्लाक परिसर में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। ब्लाक के चौकीदार देवराज ने बताया कि उस समय वह स्नान कर रहा था। इसी दौरान एक डीसीएम वाहन और एक जेसीबी मशीन ब्लाक परिसर में पहुंची। चौकीदार के परिवार के सदस्यों ने देखा कि जेसीबी की मदद से डीसीएम में लाए गए एक भारी-भरकम चेसिस और इंजन को जल्दबाजी में उतारा गया। जब तक देवराज बाहर आए, तब तक दोनों वाहन वहां से जा चुके थे।

देवराज के अनुसार संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उन्होंने शुक्रवार रात ही खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद शनिवार सुबह उन्होंने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव और बीडीओ प्रदीप कुमार को फोन पर घटना की जानकारी दी। साथ ही डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को भी सूचित किया।

चौकीदार ने दावा किया कि वर्तमान में ब्लाक परिसर में रखा गया चेसिस उस सरकारी जीप का नहीं है, जो पहले वहां खड़ी रहती थी। उन्होंने पुरानी सरकारी जीप की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि वह वाहन काफी पुराना और जंग लगा हुआ था तथा उसकी बॉडी का कुछ हिस्सा भी मौजूद था, जबकि अब परिसर में केवल चेसिस और इंजन रखा गया है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सरकारी जीप के गायब होने का मामला मीडिया और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद काफी चर्चित हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को जांच टीम के ब्लाक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जांच से बचने और रिकॉर्ड में वाहन की मौजूदगी दिखाने के उद्देश्य से किसी कबाड़ वाहन का चेसिस और इंजन लाकर परिसर में रख दिया गया है।

अब सबकी निगाहें संभावित जांच पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच टीम ब्लाक परिसर में रखे गए इस ढांचे की वास्तविकता का पता लगा पाती है या नहीं।

इस संबंध में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने बताया कि चौकीदार द्वारा उन्हें ब्लाक परिसर में दूसरा चेसिस पहुंचाए जाने की सूचना दी गई है। वहीं बीडीओ और स्थापना बाबू से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...