मोहर्रम पर ‘सबील-ए-इमाम हुसैन’ का आयोजन, राहगीरों को पिलाया गया शरबत

Share This

मोहर्रम के पवित्र महीने के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा समथर में ‘सबील-ए-इमाम हुसैन’ का आयोजन किया गया। मस्जिद के मौलाना मुहम्मद नोमान रज़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों और क्षेत्रवासियों को ठंडा शरबत पिलाकर हज़रत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों की याद ताज़ा की गई।

इस अवसर पर मौलाना मुहम्मद नोमान रज़ा ने कहा कि कर्बला के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों को कई दिनों तक पानी से वंचित रखा गया था। उनकी इसी प्यास और महान कुर्बानी की याद में हर वर्ष मोहर्रम के दौरान सबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन सत्य, इंसानियत, न्याय, त्याग और अमन का प्रतीक है तथा उनके आदर्श आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। आयोजन में बसीम खां, नसीब खां, आजाद हुसैन, आरिफ खां, मेहदी हुसैन, हन्नान खां, राजा, अरबाज खां, इनासुद्दीन, सरफत खां, फिरोज खां, छोटू, भोले, बाबुद्दीन खां और निजामुद्दीन सहित कई लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने के साथ-साथ समाज में भाईचारे, प्रेम और मानव सेवा का संदेश देना रहा। आयोजन के दौरान क्षेत्र में सौहार्द और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...