1 जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 28 जून को होगा पोलियो बूथ दिवस

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं आगामी पल्स पोलियो बूथ दिवस के सफल संचालन को लेकर जनपद स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि इसके अंतर्गत दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसके अलावा 28 जून को देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को माइक्रो प्लान तैयार कर संवेदनशील एवं लक्षित क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डायरिया एवं पशुओं के काटने की घटनाओं में प्रभावित लोगों को सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर तत्काल उपचार और आवश्यक वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

नगर विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग को शहरी क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जलभराव, गंदगी और खुली नालियों की समस्या का समाधान कर मच्छरों के प्रजनन को रोकने पर जोर दिया गया।

पंचायतीराज विभाग को ग्राम प्रधानों एवं ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा नियमित फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को पशु बाड़ों की साफ-सफाई, कीटनाशक छिड़काव और पशुपालकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और कुपोषित बच्चों को समय पर पुष्टाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं शिक्षा विभाग को विद्यालयों के आसपास विशेष स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सर्विलांस प्रणाली मजबूत करने, बुखार के मरीजों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। कृषि एवं सिंचाई विभाग को खेतों में जलभराव रोकने और मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण के उपाय अपनाने के लिए कहा गया। उद्यान विभाग को तुलसी एवं लेमनग्रास के पौधों का वितरण कर लोगों को इनके लाभों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाए और कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहने पाए। जिन क्षेत्रों में बच्चों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है, वहां धर्मगुरुओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य एक ही दिन में अधिकतम बच्चों को पोलियो की खुराक देकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। इसके लिए सभी विभागों को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...