लखनऊ अग्निकांड में दिवंगत छात्रों को समाजवादी व्यापार सभा ने दी श्रद्धांजलि

Share This

 लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 छात्रों की स्मृति में समाजवादी व्यापार सभा द्वारा नगर पालिका गेट, इटावा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के आह्वान पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजवादी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

सभा में समाजवादी व्यापार सभा की ओर से प्रदेश सरकार से मांग की गई कि अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिजनों को कम से कम 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों एवं सार्वजनिक भवनों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराए जाने तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिला सचिव प्रवीण कुशवाह, जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, पूर्व जिला प्रवक्ता अमित सोनी, राहुल गुप्ता गींजा वाले, श्रवण कुमार गुप्ता, राजीव यादव, राजा खानजादा, सर्वेश जोशी, जैनुल आब्दीन, दिलशाद पहलवान, हरीश जौहरी, आकाश दीप जैन ‘बेटू’, अनिल सोनी, आलोक पटेल, खन्ना यादव, रिजवान कुरैशी, साजिद अली अशरफी, मोहम्मद शाह खालिद, शिवम सिंह, आसिफ वारसी सहित अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभा के अंत में सभी ने दिवंगत छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपायों को लागू किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...