मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करना हमारा प्रयास होना चाहिए।
यह पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए एक चुनौती है।
प्लास्टिक को नदियों में फेंकने से जलधारा अवरुद्ध होती है।
सब्जी या अन्य सामान खरीदते समय घर से कैरी बैग लेकर जाएं और प्लास्टिक के बजाय कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें।
