अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के भरथना-बिधूना मार्ग पर सोमवार की सुबह गांव गुरैयावरहो के समीप तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार इटावा की महेरा चुंगी निवासी 38 वर्षीय राधा पत्नी रमेश चंद्र औरैया जिले के कुदरकोट स्थित अपनी रिश्तेदारी में आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल होने गई थीं। सोमवार सुबह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह ऑटो से वापस अपने घर इटावा लौट रही थीं। साथ ही औरैया जिले के वैवाह क्षेत्र के बरुआ निवासी 65 वर्षीय उदयवीर पुत्र दीनदयाल अपनी भाभी मिथलेश के साथ वैवाह से फूटा कुआं मुहारी जाने के लिए उसी ऑटो में सवार होकर वापस आ रहे थे।

सुबह करीब सात बजे गुरैयावरहो गांव के समीप तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ऑटो पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से नीचे करीब दस फीट गहरी खाई में जा पलटा। अचानक हुए हादसे से ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद शुरू की। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। राधा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

अभी कोई Poll उपलब्ध नहीं है।

Etawah Business Directory

[etawahlive_directory_widget]

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...