इटावा, 16 नवंबर 2026। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर आयोजित होने वाली बैठक की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक 17 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, इटावा में आयोजित होगी।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि पूर्व में यह बैठक 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावित थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त नवीनतम निर्देशों के क्रम में बैठक की तिथि और समय में संशोधन किया गया है।
उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 17 नवंबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वयं उपस्थित होने की अपील की है।
