भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- हमारी जनगणना-हमारा विकास के संकल्प के तहत उत्तर प्रदेश जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के क्रम में स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर स्वगणना हेतु जागरूकता अभियान चलाया।
सोमवार को आयोजित उक्त जागरूकता रैली तहसीलदार हर्ष निशान्त के दिशा निर्देशन में भ्रमण हेतु निकाली गई। शिक्षण संस्थान होली प्वाइण्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने हमारी जनगणना- हमारा विकास के संकल्प के तहत उत्तर प्रदेश जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के क्रम में स्वगणना में अपनी भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार हर्ष निशान्त ने स्वगणना अपनायें जनगणना को सफल बनायें, हर परिवार की यही पुकार स्वगणना में भाग लें इस बार सहित कई स्लोगनों के माध्यम से लोगों को रूबरू कराया। इस मौके पर सदर लेखपाल विपिन कुमार, अजय यादव सहित प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
