जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांन्त कुमार शुक्ल द्वारा ग्राम सभा में मतदाता सूची पढ़ाने का निर्देश

Share This

इटावा, 16 नवंबर 2026 – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांन्त कुमार शुक्ल ने सूचित किया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, U.P., Lucknow के पत्र संख्या-1652/CEO-4-72/4-2020 दिनांक 14 नवम्बर, 2026 का अवलोकन किया जाए। इस पत्र के अनुसार, अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाना है।

निर्देश के तहत ग्राम सभा/वार्ड समिति की बैठकों में 18.11.2026 या उसके अगले दिन आलेख्य मतदाता नामावली पढ़कर सुनाने का आदेश दिया गया है। इसी तरह, सभी B.L.O. भी उसी दिन या अगले दिन अपनी ग्राम सभा/वार्ड समिति की बैठकों में संबंधित नामावली पढ़कर सुनाएंगे।

कार्यवाही का उद्देश्य प्रकाशित नामावली में किसी भी कमी को पहचान कर उसी अवधि में सुधारात्मक कदम उठाना है। सभी ग्राम सभाओं एवं वार्ड समितियों में नामावली पढ़कर सुनाने के साथ-साथ नामों का सत्यापन भी किया जाएगा। मिशन मोड में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी निर्वाचक आच्छादित हों और कोई भी मतदाता नामावली सुनने से वंचित न रहे।

निर्धारित तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, बूथ लेवल एजेंट और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों को इस कार्यवाही के बारे में अवगत कराते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया माध्यमों से जन सामान्य हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के संबंध में प्रेस नोट जारी किया जाएगा तथा X Handle से पोस्ट करते समय स्थानीय मीडिया चैनलों को टैग किया जाएगा। बैठकों के कार्यवृत्त तैयार कर भविष्य के लिये सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि पर्यवेक्षणीय अधिकारियों द्वारा मांग पर उपलब्ध कराया जा सके।

ग्राम सभा तथा वार्ड समिति की बैठकों में मतदाता नामावली पढ़ने की कार्यवाही का फोटो सहित विवरण 21.11.2026 तक इस कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का आलेख्य प्रकाशन 17-11-2026 को कराने के उपरान्त, आयोग द्वारा निर्धारित दिनांक 18.11.2026 या उसके अगले दिन मतदाता सूची पढ़कर सुनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

अभी कोई Poll उपलब्ध नहीं है।

Etawah Business Directory

[etawahlive_directory_widget]

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...