चैयरमैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा विगत बोर्ड बैठक की कार्यवाही व विगत माहों के आय-व्यय को पढ़कर सुनाया गया। चर्चा उपरान्त स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा अपने-अपने वार्डों में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य जनहित के मुद्दों को भी उठाया गया, यह भी प्रस्ताव रखा गया कि नगर में अतिक्रमण की समस्या अत्यधिक हो गयी है एवं आम जनमानस को आवागमन में काफी असुविधा होती है। इस कारण टीम तैयार कर जनहित में व्यापार मण्डल व अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरान्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाये। शासन की जलनिकासी योजना, पेयजल योजना, बंधन योजना के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण एवं जनहित की योजनाओं में धनराशि प्राप्त करने के लिये प्रस्ताव शासन को भेजा जाये।

साथ ही आवश्यकतानुसार पेयजल, पथ-प्रकाश व सफाई से सम्बन्धित आवश्यक सामिग्री व कार्यालयहित में अन्य कराये जाने वाले कार्य व आवश्यक सामिग्री क्रय किये जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। पालिका बोर्ड बैठक में अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र के द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष द्वारा सफाई, पेयजल व पथ-प्रकाश एवं अन्य व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिये सभी सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी को शासन द्वारा चल रही योजना ओ०टी०एस० व समय जन्म-मृत्यु पंजीयन कराने के लिये अवगत कराया गया।

वहीं इटावा-भरथना मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य व रेलवे लाइन पार स्थित वार्डों में पेयजल योजना के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के लिये पत्राचार किये जाने के लिये अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया गया। बोर्ड बैठक में सभासदगण सीमा, मीरा देवी, रीना, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, भीखम सिंह, राममूर्ति, रीना देवी, राजीव कुमार, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, सुशील पोरवाल, किरन, नूरवानो, रेखा देवी एवं नामित सभासद ममता गुप्ता, मंगल सिंह भदौरिया, चन्द्र प्रताप दुबे, चरन सिंह चक, श्यामजी पोरवाल सहित नरेन्द्र सिंह जे0ई0 जल एवं अन्य पालिका कर्मी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल त्रिपाठी, अरविन्द रावत, महेन्द्र पाल सिंह, शिवम गुप्ता, पंकज दुबे सहित समस्त पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...