ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दीग की आंशी बनीं चैंपियन, दौड़ और लंबी कूद में जीते तीन स्वर्णिम स्थान

Share This

मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम नगला खलक मामन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दीग की आंशी ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, संघर्ष करने, हार-जीत को स्वीकार करने और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं।

प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में दीग के साहिल ने प्रथम और पटियायत के अंशू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ऊसराहार की ईशू प्रथम और दीग की आंशी द्वितीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में पटियात के मोसिद प्रथम और मामन के क्रिश द्वितीय रहे। 200 मीटर बालक वर्ग में भड़रपुरा के सुंदरम ने प्रथम और पटियात के आशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 200 एवं 400 मीटर दौड़ में दीग की आंशी प्रथम रहीं, जबकि मामन की राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में पटियात के अर्नव प्रथम और दीग के हरिओम द्वितीय रहे।

जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मामन के सागर प्रथम और भड़रपुरा के रोहित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मामन की निशा ने प्रथम तथा ऊसराहार की अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में ताखा के अभिषेक प्रथम और ऊसराहार के अर्पित द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में दीग की चांदनी प्रथम और मामन की निशा द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में ताखा के उबैद ने प्रथम और ऊसराहार के अर्पित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में ताखा की शालिनी प्रथम और अघीनी की दिव्या द्वितीय रहीं। जूनियर स्तर की लंबी कूद में ऊसराहार के अर्पित और दीग की चांदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

टीम स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में ताखा की टीम विजेता और दीग की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग की खो-खो में मामन और ताखा की टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बालिका वर्ग की खो-खो में ताखा विजेता और दीग उपविजेता रही, जबकि कबड्डी में दीग ने विजेता और ताखा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग खो-खो में मामन की टीम विजेता और दीग की टीम उपविजेता रही। वहीं कबड्डी में दीग ने जीत दर्ज की और मामन की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने किया। अरुण कुमार, मुनीश, अजीत, अंकुर, जयनारायण, आरती सिंह, विपिन चौहान, चंदन शाक्य और सुधीर शरण ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण, हेमंत कुमार, सम्राट चौहान, अरविंद कुमार, प्रमोद, केशव दुबे, शमशाद, अनुज कुमार और रियाजुद्दीन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

मंच के जादूगर, गीतों के बादशाह — महाकवि गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के पुरावली गाँव में हुआ था। उनके घर का नाम...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...