जयोत्री एकेडमी में हुआ सीबीएसई क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जयोत्री अकादमी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 कैलाश यादव डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर (सीबीएसई) इटावा, प्रबंधक पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संस्था निदेशक नितिन पोरवाल के साथ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा ने मुख्य अतिथि डॉ0 कैलाश यादव, प्रशिक्षक अतिथियों रिसोर्स पर्सन एम0एस0 मनोज प्रधानाचार्य डिवाइन लाइट स्कूल व रिसोर्स पर्सन प्रदीप कुमार सिंह पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) सेंट लॉरेंस स्कूल, फर्रूखाबाद को पट्टिका एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा के बदलते स्वरूप में शिक्षकों के लिए नई तकनीकों से परिचित होना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए0आई) शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की व्यापक संभावनायें, शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बुनियादी अवधारणाओं से लेकर उसके उन्नत उपयोग तक की जानकारी दी गयी। विभिन्न एआई उपकरणों के माध्यम से शिक्षण, पाठ्य सामग्री, निर्माण और कक्षा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्वनी यादव, अमित तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, मो. यूसुफ, साक्षी यादव, रोहित एवं रवि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...