यमुना नदी में एक बूंद भी गंदा पानी न जाए, सभी एसटीपी पूरी क्षमता से चलें : जिलाधिकारी

Share This

यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त रखने और जनपद में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित जिला गंगा एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यमुना नदी में एक बूंद भी गंदा पानी नहीं जाना चाहिए। जनपद के सभी तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पूरी क्षमता के साथ नियमित रूप से संचालित किए जाएं। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, जल निकायों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कहीं भी कूड़ा-कचरा और बायोमेडिकल वेस्ट खुले में नहीं फेंका जाना चाहिए। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुरुकृपा पैथोलॉजी द्वारा जिलाधिकारी आवास के पीछे बायोमेडिकल वेस्ट फेंके जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित पैथोलॉजी को तत्काल नोटिस जारी करने, मौके पर पड़े बायोमेडिकल वेस्ट को हटवाने और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पैथोलॉजी का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में पड़े बायोमेडिकल वेस्ट को भी तत्काल हटवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सैफई डिपो की कार्यशाला के आसपास कूड़ा डाले जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने और भविष्य में वहां कूड़ा न डालने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। लखना के ग्राम मानपुरा के निकट स्थित तालाब की सफाई कराने तथा बकेवर बाईपास के किनारे पड़े कूड़े को तत्काल हटवाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित तीनों सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एसटीपी पूरी क्षमता से नियमित रूप से चलते रहने चाहिए। किसी भी स्थिति में बिना उपचारित गंदा पानी नदियों में प्रवाहित नहीं होना चाहिए। संबंधित अधिकारी एसटीपी के संचालन और उपचारित जल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करें।

आवास विकास कॉलोनी में डाले जा रहे कूड़े को तत्काल हटवाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कूड़ा डालने में प्रयुक्त वाहन संख्या 3705 के मामले में अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जनपद में शत-प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का संग्रहण और निस्तारण आरआरसी (RRC) केंद्रों के माध्यम से कराया जाए। वहीं नगरीय क्षेत्रों में एकत्रित कचरे को एमआरएफ (MRF) केंद्रों तक पहुंचाकर उसका नियमानुसार पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिस्थिति में कूड़ा खुले स्थानों, तालाबों या नदियों के किनारे नहीं डाला जाना चाहिए। सभी निकायों में कूड़ा संग्रहण वाहनों के माध्यम से नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से ठोस अपशिष्ट और दूषित जल के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सामाजिक निदेशक वानिकी अभिषेक अजित इनामदार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, सीओ ट्रैफिक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्रा, डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान, जेआरएफ पर्यावरण निदेशालय डॉ. संगीता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...