धनतेरस-दीपावली पर इटावा के प्रमुख बाजारों में 5 दिन वन-वे व्यवस्था, 12 स्थानों पर रहेगा प्रतिबंध

Share This

आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 4 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वन-वे एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजारों में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना और त्योहारों के दौरान आवागमन को सुगम बनाए रखना है। निर्धारित व्यवस्था के तहत शास्त्री चौराहा से चार पहिया, तीन पहिया एवं भारी वाहन नौरंगाबाद चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इसी तरह नौरंगाबाद चौराहा से इन वाहनों का तिकोनिया की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।

तिकोनिया तिराहा से नगर पालिका चौराहा की ओर दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया सहित किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। यह मार्ग नो-व्हीकल जोन रहेगा। नगर पालिका चौराहा से तिकोनिया तिराहा तक भी सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

सीओ सिटी चौराहा से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य कोई वाहन पक्का तालाब चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। राजागंज चौराहा से भी दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का नगर पालिका चौराहा की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा नया शहर चौकी/साबितगंज तिराहा, रामगंज चौराहा, बलदेव चौराहा और गाड़ीपुरा चौराहा से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन को तहसील चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। कोतवाली चौराहा (रामू डोसा चौराहा) से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नगर पालिका चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। वहीं सदर विधायक आवास वाली गली से भी दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का मकसूदपुरा की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।

इटावा पुलिस ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान लागू की गई यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा निर्धारित रूट और डायवर्जन का ही इस्तेमाल करें। साथ ही यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...