इटावा। धनतेरस एवं दीपावली के पर्व को खास बनाने के लिए राजागंज स्थित शगुन ज्वैलर्स पर सोने-चांदी के सिक्कों और बार का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है। खास बात यह है कि यहां कम वजन में आकर्षक एवं बड़े आकार के डिजाइन वाले गोल्ड-सिल्वर कॉइन्स और बार ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं। इन्हें लोग अपनी खरीदारी के साथ-साथ प्रियजनों को दीपावली के उपहार के रूप में भी भेंट कर सकते हैं।
शगुन ज्वैलर्स के स्वामी आकाशदीप जैन ने बताया कि दीपावली पर गिफ्टिंग की विशेष मांग को देखते हुए 99.9 प्रतिशत शुद्ध चांदी के सिक्के एवं बार आकर्षक और प्रीमियम पैकिंग में उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा गोल्ड एवं सिल्वर फॉयल से बने खूबसूरत फ्रेम और विभिन्न प्रकार के गिफ्टिंग आर्टिकल भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। हर बजट को ध्यान में रखते हुए कम कीमत में भी शुद्ध चांदी के सिक्कों की आकर्षक रेंज रखी गई है।
उन्होंने बताया कि दीपावली पर सोने-चांदी का उपहार देना भारतीय परंपरा का हिस्सा है। ऐसा उपहार न केवल त्योहार की खुशियों को बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय तक यादगार भी बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शगुन ज्वैलर्स पर आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम पैकिंग में गिफ्टिंग के कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
शगुन ज्वैलर्स पर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए 92.5 स्टर्लिंग सिल्वर की संपूर्ण ज्वैलरी रेंज भी मौजूद है। आकर्षक डिजाइन, गुणवत्ता और अलग-अलग बजट के विकल्पों के साथ ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार आभूषण और गिफ्टिंग आइटम चुन सकते हैं।
धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर यह विशेष कलेक्शन शगुन ज्वैलर्स, 9 राजागंज चौराहा, रामप्रसाद बुकसेलर एवं बीआर फैशन के सामने, इटावा पर उपलब्ध है। इस दीपावली शगुन ज्वैलर्स के साथ अपने त्योहार को बनाइए और भी खास एवं यादगार।
