इटावा में यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ, 10 महीने में सड़क हादसों ने ली 230 लोगों की जान

Share This

इटावा, 2 नवंबर 2026। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों पर चिंता जताते हुए बताया कि जनवरी से अक्टूबर तक इटावा में सड़क हादसों में 230 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज बेहद महत्वपूर्ण विषय है। दुर्घटनाओं के विश्लेषण से पता चलता है कि दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करना और तेज गति से वाहन चलाना मौतों के प्रमुख कारण हैं। कई बार गंभीर हेड इंजरी और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण समय पर अस्पताल पहुंचाने के बावजूद लोगों की जान नहीं बच पाती।

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए। अभिभावक अपने बच्चों को तब तक वाहन न दें, जब तक वे यातायात नियमों को अच्छी तरह समझने और सुरक्षित वाहन चलाने में सक्षम न हों। बच्चों को भी अपने परिवार के सदस्यों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। मुख्य मार्गों पर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन खड़े करने से बचें। ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्य मार्ग पर प्रवेश करते समय तथा चौराहों और जंक्शनों पर विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि सड़क पर अनुशासन और सावधानी अपनाकर अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर में जनपदभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों की आदतों में बदलाव लाकर उन्हें यातायात नियमों का नियमित पालन करने के लिए प्रेरित करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात माह को अब केवल चालान तक सीमित न रखकर यातायात जागरूकता माह के रूप में संचालित किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता के साथ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। तेज गति और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।

एसएसपी ने अभिभावकों से बच्चों को वाहन देने में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर स्टंटबाजी करना रोमांच नहीं, बल्कि अपने जीवन को खतरे में डालना है। वाहन चलाते समय अपनी गति और वाहन पर नियंत्रण रखें, ताकि सामने वाले की गलती होने पर भी स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने राहगीर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने से पीछे न हटें। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से संरक्षण और प्रोत्साहन देने की व्यवस्था है। दुर्घटना के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है और समय पर उपचार मिलने से किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने ई-रिक्शा, टेंपो और ट्रक चालकों सहित सभी वाहन चालकों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में एसपी सिटी बबिता सिंह, सीओ ट्रैफिक राम गोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक यातायात संजय सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...