दीपावली और अन्य त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, अवैध आतिशबाजी और जुआ खेलने वालों पर होगी कार्रवाई

Share This

इटावा, 3 नवंबर 2026। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, साफ-सफाई, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और आतिशबाजी की दुकानों के संचालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आतिशबाजी की दुकानें निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा नियमों के अनुरूप ही लगाई जाएं। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए और उनका संचालन केवल निर्धारित टिनशेड में किया जाए। दुकानों को तीनों तरफ से सुरक्षित रूप से कवर किया जाए तथा आबादी और रिहायशी क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी पर लगाया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आतिशबाजी के अवैध भंडारण और बिक्री पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी का भंडारण एवं बिक्री केवल वैध लाइसेंस के आधार पर ही की जाए। बिना लाइसेंस आतिशबाजी रखने अथवा बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को दुकानों की नियमित निगरानी करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और जुआ खेलने जैसी गतिविधियों पर भी पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। एसएसपी ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों के साथ ही घरों में समूह बनाकर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। साथ ही बाहर रहने वाले लोग भी त्योहार पर अपने गांव और घरों में आते हैं। ऐसे में प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाए तथा प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाए।

अग्निशमन व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आतिशबाजी स्थलों और प्रमुख बाजारों में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहें। पानी, बालू और अन्य आवश्यक अग्निशमन संसाधनों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

नगर पालिका परिषद को शहरी क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में सफाई टीमें गठित कर प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया।

विद्युत विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ढीले और जर्जर तारों सहित विद्युत उपकरणों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के साथ आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रखने को कहा गया।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका को दीपावली से पहले प्रमुख सड़कों और बाजारों में गड्ढों की मरम्मत कराकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्त करने तथा धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, एसपी सिटी बबिता सिंह, एसपी ग्रामीण, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...