एसकेएस मेमोरियल स्कूल में बच्चों ने मिट्टी से तैयार किए दीपक, दीपावली पर अपने घरों को करेंगे रोशन

Share This

दिया एक्टिविटी (पार्ट-थ्री) के तहत बच्चों को सिखाई जा रही दीपक बनाने और सजाने की कला, तैयार दीपक सभी बच्चों में किए जाएंगे वितरित

ऊसराहार। दीपावली के पर्व को खास और यादगार बनाने के लिए ताखा क्षेत्र के एसकेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, समथर में दिया एक्टिविटी (पार्ट-थ्री) का आयोजन किया जा रहा है। इस गतिविधि के तहत बच्चे बाजार से दीपक खरीदने के बजाय स्वयं मिट्टी से दीपक तैयार कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न रंगों व आकर्षक डिजाइनों से सजा रहे हैं। खास बात यह है कि बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए दीपक दीपावली पर उनके घरों को रोशन करेंगे।

विद्यालय के डायरेक्टर प्रवीण शुक्ला ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के साथ ही दीपावली के पारंपरिक महत्व और भारतीय संस्कृति से परिचित कराना है। इसके लिए विद्यालय में मिट्टी और चाक की व्यवस्था की गई है, जहां बच्चे स्वयं दीपक बनाने का हुनर सीख रहे हैं। इसके बाद वे अपनी कल्पनाशीलता के अनुसार दीपकों को रंगों, कलाकृतियों और आकर्षक सजावट से नया रूप देंगे।

उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए सभी दीपक उन्हीं के बीच वितरित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक बच्चा अपने हाथों से बनाए दीपकों से दीपावली पर अपने घर को रोशन कर सके।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में कला के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा स्वयं कुछ नया करने की भावना विकसित होती है। साथ ही बच्चों को भारतीय परंपराओं और त्योहारों की संस्कृति को करीब से समझने का अवसर भी मिलता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...