दीपावली पर इटावा की उज्ज्वला लाभार्थी महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, खातों में पहुंचे 10 करोड़ रुपये

Share This

इटावा, 3 नवंबर 2026। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र लाभार्थी परिवारों को लगभग 1,500 करोड़ रुपये की रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की गई। इस अवसर पर इटावा के विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने की। कार्यक्रम में लखनऊ स्थित लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में भी खुशहाली आए। दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी उपलब्ध कराना उनके जीवन में खुशियों की रोशनी लाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में करीब 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने संकल्प के अनुरूप प्रत्येक वर्ष उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को दो निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा उपलब्ध करा रही है। पहला सिलेंडर दीपावली और दूसरा होली के अवसर पर दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों की माताओं और बहनों को लकड़ी एवं उपलों के धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सब्सिडी की धनराशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के आधार लिंक बैंक खातों में पहुंचे। निःशुल्क राशन, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में सब्सिडी की धनराशि भेजी गई है। जनपद इटावा के लाभार्थियों के खातों में भी लगभग 10 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि करीब 10 वर्ष पहले महिलाओं के लिए यह कल्पना करना भी कठिन था कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से उनके बैंक खातों में सीधे धनराशि पहुंचेगी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके जीवन स्तर में सुधार लाने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थी महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक सरिता भदौरिया ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 10 लाभार्थी महिलाओं को सब्सिडी के चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता बनने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा के माध्यम से मोबाइल अथवा कंप्यूटर द्वारा अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं भी दर्ज कर सकेंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...