यूपीयूएमएस सैफई में ई-फास्ट ट्रॉमा केयर पर एक दिवसीय अकादमिक कार्यशाला का सफल आयोजन गंभीर रूप से घायल मरीजों के त्वरित उपचार और बेहतर ट्रॉमा प्रबंधन के लिए चिकित्सकों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के सर्जरी विभाग द्वारा 1 नवंबर 2026 को ट्रॉमा लेक्चर थिएटर में “कोर्स ऑन ई-फास्ट: ए प्रोटोकॉल इन ट्रॉमा केयर” विषय पर एक दिवसीय अकादमिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से घायल मरीजों का शीघ्र आकलन करने, सटीक चिकित्सकीय निर्णय लेने तथा बेहतर ट्रॉमा प्रबंधन के लिए चिकित्सकों के व्यावहारिक कौशल को विकसित एवं सुदृढ़ करना रहा।

कार्यशाला के दौरान ई-फास्ट (Extended Focused Assessment with Sonography in Trauma) तकनीक पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत व्याख्यान दिए गए। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड का लाइव प्रदर्शन और वास्तविक मरीजों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को राइट एवं लेफ्ट अपर क्वाड्रेंट, पेल्विक तथा कार्डियक अल्ट्रासाउंड परीक्षण की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि ई-फास्ट तकनीक ट्रॉमा केयर में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके माध्यम से गंभीर रूप से घायल मरीजों की स्थिति का तेजी से आकलन करने और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में चिकित्सकों को सहायता मिलती है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला के सफल आयोजन में आयोजन सचिव डॉ. राम लखन सिंह वर्मा, सह-सचिव डॉ. गौरव मिश्रा, कोर्स संयोजक डॉ. विवेक कुमार तथा अतिथि वक्ता स्क्वाड्रन लीडर डॉ. आशीष सिंह तोमर का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त सर्जरी विभाग के संकाय सदस्यों एवं रेजिडेंट चिकित्सकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यशाला में विशेषज्ञ व्याख्यान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया, जिससे प्रतिभागी चिकित्सकों को आधुनिक अल्ट्रासाउंड तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्राप्त हुई।

विश्वविद्यालय की यह पहल ट्रॉमा केयर में आधुनिक तकनीक आधारित चिकित्सा प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के अकादमिक कार्यक्रमों से चिकित्सकों की दक्षता में वृद्धि होने के साथ-साथ गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...