
समारोह के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी शिवपाल सिंह यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अब सत्ता से बाहर होने वाली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता बदलाव के पक्ष में अपना फैसला सुनाएगी।

आजम खान के मुद्दे पर बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में सरदार पटेल के विचारों, उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर चर्चा की गई।
समारोह के माध्यम से उपस्थित लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
