इटावा में यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ, जिलाधिकारी ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

Share This

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने फीता काटकर यातायात माह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सड़क सुरक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक हैं। जनवरी से अक्टूबर 2026 तक इटावा में सड़क दुर्घटनाओं में 230 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करना और तेज गति से वाहन चलाना शामिल है। गंभीर सिर की चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कई बार समय पर अस्पताल पहुंचाने के बावजूद लोगों की जान नहीं बचाई जा पाती।

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को तब तक वाहन न दें, जब तक वे यातायात नियमों को समझने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने में सक्षम न हों। उन्होंने बच्चों से भी अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों को हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करें।

जिलाधिकारी ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहन खड़े करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्य मार्गों पर प्रवेश करते समय और चौराहों एवं जंक्शनों पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन और सड़क पर अनुशासन अपनाकर अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात माह का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है। पूरे महीने जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात माह को अब केवल चालान तक सीमित न रखकर व्यापक स्तर पर यातायात जागरूकता अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही तेज गति और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी।

एसएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को बिना पर्याप्त जानकारी और प्रशिक्षण के वाहन न दें। उन्होंने कहा कि सड़क पर अपनी गति और वाहन पर नियंत्रण रखना जरूरी है, ताकि दूसरे वाहन चालक की गलती होने पर भी स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने स्टंटबाजी को जीवन के लिए गंभीर खतरा बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की।


एसएसपी ने राहगीर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने से किसी को पीछे नहीं हटना चाहिए। दुर्घटना के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने की व्यवस्था है।

उन्होंने यातायात पुलिस को ई-रिक्शा, टेंपो, ट्रक सहित विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों पर आधारित नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने जागरूकता रैली का फीता काटकर शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सड़क सुरक्षा केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

इस अवसर पर एसपी सिटी बबिता सिंह, सीओ ट्रैफिक राम गोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक यातायात संजय सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...