सैंपलिंग के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करे खाद्य विभाग: समाजवादी व्यापार सभा

Share This

 त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच और सैंपलिंग के नाम पर छोटे व्यापारियों को कथित रूप से परेशान किए जाने के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दीपावली सहित अन्य त्योहारों के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हलवाई, परचून, किराना और फुटकर दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की जांच एवं सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है।

व्यापार सभा ने मांग की कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमानुसार होनी चाहिए। नियमों का पालन कर व्यापार करने वाले दुकानदारों को बेवजह परेशान न किया जाए। साथ ही सैंपलिंग के नाम पर कथित वसूली और उत्पीड़न की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में विशेष रूप से इटावा जनपद में सामने आ रही शिकायतों का उल्लेख करते हुए खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उचित निगरानी रखने की मांग की गई। व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे व्यापारी अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें भयमुक्त और सम्मानजनक वातावरण में कारोबार करने का अवसर मिलना चाहिए।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, व्यापार सभा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल गुप्ता गीज़ा वाले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन, अनवार हुसैन राइन, राजीव यादव, अनिल सोनी, साजिद अली अशरफी, दिलशाद पहलवान, सुरेश चंद वर्मा, श्री कृष्णा यादव, ज्ञान सिंह तोमर, हर्ष भदौरिया, शाह खालिद, प्रिंस यादव, सर्वेश जोशी, सौरभ वर्मा, विकास वर्मा वीनू, जैनुल आब्दीन, जितेन्द्र सोनी, राम यादव, अयान अंसारी, शिवम सिंह, पूरन सिंह यादव, विकास चौहान और शारिक अंसारी सहित करीब आधा सैकड़ा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

जब गांधी और नेहरू इटावा आए, आजादी के आंदोलन को मिली नई गति

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा भी राष्ट्रीय आंदोलन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा। इटावा नगर के साथ जिले के प्रमुख कस्बों और...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...