इटावा में तीन दिवसीय दीपावली सरस मेले का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण

Share This

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा परिसर में तीन दिवसीय दीपावली सरस मेले का आयोजन किया गया है। 5 से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले का शुभारंभ सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने फीता काटकर किया।

शुभारंभ के बाद विधायक ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही दीपावली के अवसर पर अधिक से अधिक उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने जनपद की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सभी महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त (स्वतः रोजगार) विनय कुमार ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का चयन कर शासन की मंशा के अनुरूप सरस मेले का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना और उनकी आजीविका को बढ़ावा देना है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

मेले में विभिन्न समूहों के आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें महेवा के नसीरपुर बोझा की रीता द्वारा तैयार दीपक और मोमबत्तियां, आनेपुर की ममता के सजावटी झालर-झूमर, बढ़पुरा की प्रीति द्वारा हस्तनिर्मित गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, आत्मनिर्भर स्वयं सहायता समूह के मिलेट्स उत्पाद, पंचनद मसाला क्लस्टर के धनिया, हल्दी और मिर्च पाउडर, जसवंतनगर की पूजा धरवार के रेडीमेड गारमेंट्स तथा भरथना की रजनी के माउथ फ्रेशनर सहित कई उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

कार्यक्रम में सूर्य नारायण पाण्डेय, विप्लव भूषण, दीपेन्द्र सिंह तोमर, संतोष कुशवाहा, जिला मिशन मैनेजर तथा रिंकू राजपूत, प्रवीण कुमार और राहुल शर्मा सहित ब्लॉक मिशन मैनेजर एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

मंच के जादूगर, गीतों के बादशाह — महाकवि गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के पुरावली गाँव में हुआ था। उनके घर का नाम...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...