स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से होता है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास : अनुपम शुक्ला

Share This

ऊसराहार। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पंछी में आयोजित स्काउट-गाइड के प्रथम एवं द्वितीय सोपान जांच शिविर का समापन हुआ। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे बच्चों में अनुशासन, सेवाभाव, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जीवन का अनुभव भी मिल सके।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, टोली निर्माण, स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, प्रार्थना और झंडा गीत की जानकारी दी गई। इसके अलावा कैंप फायर, आपदा प्रबंधन के दौरान बचाव के तरीके तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का भी प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने टेंट निर्माण की कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वयं भोजन तैयार कर आत्मनिर्भरता, आपसी सहयोग और सामूहिक कार्य की भावना का परिचय दिया। पूरे प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में अच्युत कुमार त्रिपाठी, देवेश त्रिवेदी, नौशाद अहमद, अंजुल यादव, मोहम्मद अली, अमित यादव, पंकज कुमार, विशाल यादव और सतेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...