खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को अपने हाथों से वितरित किया गर्म मीठा हलुआ, हर शुक्रवार को मिलेगा पौष्टिक आहार

Share This

ऊसराहार । परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकासखंड ताखा में सप्लीमेंट्री फूड वितरण योजना का शुभारंभ पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर से किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ताखा ने विद्यालय पहुंचकर अपने हाथों से बच्चों को गर्म मीठा हलुआ वितरित किया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ हलुआ ग्रहण किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को सप्लीमेंट्री फूड दिया जाएगा। इसके तहत एक शुक्रवार को मीठा हलुआ और अगले शुक्रवार को नमकीन हलुआ वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विद्यालयों में इस व्यवस्था का अनिवार्य रूप से पालन कराएं और सप्लीमेंट्री फूड का वितरण मध्याह्न भोजन के साथ सुनिश्चित करने का प्रयास करें, जिससे बच्चों को पौष्टिक आहार मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल दुबे की ओर से प्रतिवर्ष अपने संसाधनों से बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली उच्च गुणवत्ता की टाई और आईकार्ड का भी खंड शिक्षा अधिकारी ने वितरण किया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ टाई, बेल्ट, जूते-मोजे, स्वेटर और आईकार्ड पहनकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी प्रतिदिन निर्धारित ड्रेस में विद्यालय आने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...