अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम-एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न आपराधिक मामलों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 के अंतर्गत अभियोजित वादों, पीड़ितों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति, गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत दर्ज मामलों, महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराधों तथा अन्य आपराधिक मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अपराधी समाज के लिए नासूर हैं, इसलिए उनके प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सामाजिक हित में अपराधियों को सख्त सजा दिलाना आवश्यक है, वहीं निर्दोष व्यक्तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने महिला संबंधी अपराधों और पास्को एक्ट से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा न्यायालयों में मुकदमों की सशक्त पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस और अभियोजन अधिकारियों से समन्वय बनाकर अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने गुण्डा एक्ट के तहत तत्काल कार्रवाई करने और लगातार अपराध करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभावी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना की संभावना न बने।

बैठक में गैंगस्टर एक्ट, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण कराने, लंबित मामलों को कार्ययोजना बनाकर समाप्त करने तथा ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़े अपराधियों को सजा दिलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मेडिकल रिपोर्टों में चिकित्सक का नाम और पदनाम स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए तथा कुख्यात अपराधियों से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीओ जसवंतनगर आयुषी, फौजदारी, पास्को एक्ट, राजस्व, दीवानी, गैंगस्टर एक्ट के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...