जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि सी०डी० रेशियो पर सरकार का विशेष फोकस है, इसलिए सभी बैंक अधिकारी इसकी ग्रोथ बढ़ाने पर गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जनपद के लिए 65 प्रतिशत सी०डी० रेशियो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, अतः सभी बैंकों को यह लक्ष्य हासिल करना होगा। जिन बैंकों का सी०डी० रेशियो 65 प्रतिशत से कम है, उन्हें स्पष्ट रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि जनपद का समग्र विकास सी०डी० रेशियो पर निर्भर करता है। एम०एस०एम०ई० सेक्टर में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कर लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी बैंकों को एजुकेशन लोन अधिक से अधिक देने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा में सहायता मिले और रोजगार के अवसर बढ़ें। ग्रामीण बैंक को विशेष रूप से एजुकेशन लोन देने एवं इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

बैठक में बैंक ऑफ इंडिया एवं इंडियन ओवरसीज बैंक का प्रदर्शन अत्यंत कमजोर पाया गया। जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ इंडिया को सैफई क्षेत्र में ऋण शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बैंक प्रत्येक माह कैंप, आउटरीच प्रोग्राम आदि आयोजित करें, जिससे अधिक लोगों को लाभ मिले और सी०डी० रेशियो का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी ने ओ०डी०ओ०पी० योजना को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए इसके अंतर्गत अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिए सी०डी० रेशियो एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचक है।

इसके अतिरिक्त पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बैंक ऋण हेतु अस्वीकृत आवेदनों के कारणों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र आवेदनों को अनावश्यक रूप से अस्वीकृत न किया जाए तथा अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत किए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रिया शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, एल०डी०एम०, समस्त बैंकर्स एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी