इटावा में 18 मार्च को लगेगा वृहद रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

Share This

 मिशन रोजगार के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर इटावा द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 18 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से नुमाइश पंडाल, इटावा में आयोजित किया जाएगा।

रोजगार मेले में आठवीं पास, आईटीआई, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। एक दिवसीय इस वृहद रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां एवं नियोजक भाग लेंगे।

मेले में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। हालांकि मेले में पहुंचने के बाद भी अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराया जा सकेगा।

इस रोजगार मेले में प्रमुख रूप से प्रमोकाश आउटसोर्स प्रा.लि., रेज़ोन सोलर, ब्लिंकिट, वर्धमान टेक्सटाइल, केविन केयर प्रा.लि., क्वेस कॉर्प, कुलदीप मोटर्स, राजेन्द्र ऑटोमोबाइल्स (ह्युंदई एवं महिंद्रा), उकावा इलेक्ट्रिक व्हीकल, बजाज कैपिटल, फोन पे, बजाज लाइफ और एसबीआई लाइफ सहित कई नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

रोजगार मेले में ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन ट्रेनी, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, पिकर/पैकर, सिक्योरिटी गार्ड, किचन हेल्पर, टेक्नीशियन, टेलीसेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्पर और सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को अपने गृह जनपद इटावा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा आधार कार्ड के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निशुल्क है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...