गैस रिफिल की बुकिंग केवल ऑनलाइन, 25 दिन बाद ही मिलेगी अगली रिफिल: जिला पूर्ति अधिकारी

Share This

 जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के गैस उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद इटावा में घरेलू गैस कनेक्शनधारकों के लिए रिफिल से संबंधित नई व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैस रिफिल का मूल्य लगभग 940 रुपये से 950 रुपये के बीच हो सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पहली रिफिल प्राप्त होने के 25 दिन बाद ही उपभोक्ता अगली रिफिल की बुकिंग करा सकेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस रिफिल की बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी। रिफिल बुक होने के बाद गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी उपभोक्ता के पते पर कर दी जाएगी, जिसके लिए उपभोक्ताओं को गैस गोदाम या शोरूम पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि जनपद में गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की समस्या या जानकारी चाहिए तो वह अपने संबंधित गैस डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकता है।

इसके अतिरिक्त भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार वर्तमान में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी (KYC) नहीं कराई है, वे अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करके या ऑनलाइन माध्यम से जल्द से जल्द केवाईसी पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें गैस रिफिल की सुविधा बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...