नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव, 14 छात्र-छात्राओं का चयन

Share This

नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में बीबीए एवं बीसीए के छात्र-छात्राओं के लिए एक कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्मार्ट डेकोर कम्पनी की टीम संस्थान परिसर में पहुंची और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।

कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से कंपनी द्वारा 14 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में छात्रों की योग्यता, संवाद कौशल तथा विषय संबंधी ज्ञान का परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन इं. अंकित तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को साक्षात्कार का सामना किस प्रकार करना चाहिए, इसके महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हो सके।

संस्थान के प्राचार्य योगेश कुमार ने कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स भविष्य में भी इस प्रकार की कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता रहेगा, जिससे यहां के छात्र-छात्राओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीबीए विभागाध्यक्ष अनुरुद्ध यादव, योगेश वर्मा, श्वेता सिंह, श्रीमती सुमन लता, बीसीए विभागाध्यक्ष राहुल पाल, ईशा, अभिषेक मिश्रा, जयंत यादव, डीएलएड विभागाध्यक्ष योगीराज पुरवार एवं चन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...