ई-बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 बीएलओ को मिलेगा प्रोत्साहन, शीघ्र होगा भुगतान

Share This

 त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रोत्साहित करने के लिए जनपद में आठ बीएलओ को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार ई-बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की प्रविष्टियां दर्ज करने के कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। जिन बीएलओ द्वारा ई-बीएलओ ऐप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं, उनमें से जनपद स्तर पर सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का चयन किया गया है।

जारी सूची के अनुसार विकास खण्ड जसवंतनगर की ग्राम पंचायत बाउथ के बीएलओ योगेन्द्र सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं जसवंतनगर के अधियापुर ग्राम पंचायत के बीएलओ सत्य प्रकाश को द्वितीय स्थान के लिए 8,000 रुपये तथा विकास खण्ड महेवा की ग्राम पंचायत जैतपुर की बीएलओ स्वाती शर्मा को तृतीय स्थान के लिए 6,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त सांत्वना श्रेणी में विकास खण्ड महेवा की ग्राम पंचायत अहेरीपुर के विकास द्विवेदी, जसवंतनगर की मलाजनी ग्राम पंचायत के सर्वेश कुमार, धरवार ग्राम पंचायत के अनूप सिंह, तिजौरा ग्राम पंचायत के हरगोविंद तथा महेवा की ग्राम पंचायत निवाड़ी कला के रणवीर सिंह को 3,000-3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग की ओर से इसके लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है और शीघ्र ही संबंधित बीएलओ के बैंक खातों में उनके नाम के समक्ष अंकित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से निर्वाचन संबंधी कार्यों में लगे कार्मिकों को और बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...