आईजीआरएस शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु बैठक संपन्न

Share This

जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रीड्रेसल सिस्टम) के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि फरवरी 2025 से आईजीआरएस प्रणाली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर जनपद की रैंकिंग और स्कोर पर पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संतोषजनक फीडबैक की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं ताकि जन शिकायतों का प्रभावी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभागीय शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और निस्तारण की सूचना के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष स्वयं आवेदक से फोन पर संपर्क करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिदिन कम से कम 5 से 7 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अनिवार्य है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के कार्य की सराहना की और कहा कि पुलिस विभाग द्वारा दी जा रही रिपोर्ट्स संतोषजनक हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब केवल कागजी कार्यवाही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें और संतोषजनक फीडबैक प्राप्त करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...