वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चकरनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तहसील परिसर से गुम हुई मोटरसाइकिल को कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, तहसील परिसर से मोटरसाइकिल गायब होने की सूचना मिलते ही चकरनगर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने त्वरित जांच-पड़ताल और खोजबीन शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। वाहन वापस मिलने पर स्वामी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इटावा पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है। चकरनगर पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की है।
