वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This

जनपद में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (आवासीय परिसर) स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण स्थल, मंच व्यवस्था, अतिथियों एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनआंदोलन है। उन्होंने जनपदवासियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों तथा जनप्रतिनिधियों से अधिकाधिक संख्या में अभियान से जुड़ने, पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही हरित, स्वच्छ और पर्यावरण संतुलित जनपद के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अभियान के सकारात्मक परिणाम लंबे समय तक दिखाई दें।

निरीक्षण के दौरान सामाजिक निदेशक वानिकी विकास नायक, उप प्रभागीय वनाधिकारी अंशुमान मित्तल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...