भत्तों के बकाया भुगतान और कर्मचारी दर्जे की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन

Share This

  आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीटू संबद्ध) के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजा। यूनियन ने संसद द्वारा एक वर्ष पूर्व बढ़ाए गए भत्तों का बकाया भुगतान तत्काल कराने, न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन, कर्मचारी का दर्जा, लंबित भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और पेंशन जैसी मांगें उठाईं।

डॉ. आंबेडकर चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए मजदूर-किसान एकता को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

आशा कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय महामंत्री संगीता कश्यप ने कहा कि मार्च 2025 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा संसद में घोषित बढ़े हुए भत्तों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सीएचसी, पीएचसी एवं सीएमओ कार्यालयों से आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय और अन्य भत्ते समय से जारी करने तथा उत्पीड़न बंद करने की मांग की।

सभा को किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य, कोषाध्यक्ष डॉ. शौकीन सिंह, आशा कर्मचारी यूनियन की जिला अध्यक्ष शकुंतला राजपूत सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान एक प्रस्ताव पारित कर मेरठ में दलित बेटी की हत्या तथा आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

सभा के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कचहरी परिसर में भी संक्षिप्त सभा आयोजित कर अपनी मांगों को दोहराया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...