अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमणकारियों में मचा हडकम्प

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नगर में दिनोंदिन विकराल रूप धारण कर रही जाम की समस्या से निजात दिलाने व यातायात व्यवस्था सुदृंढ करने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत होते ही सडक किनारे फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व फड लगाकर बिक्री करने वाले लोगों में हडकम्प मच गया। पूर्व में मुनादी होने के बाबजूद भी सजग न होने वाले दुकानदार आनन-फानन में सडक पर फैला अपना-अपना कारोबार समेटते देखे गये।

शासन की मंशा के अनुरूप उपजिलाधिकारी काव्या सी व अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान सरोजनी रोड से बालूगंज व सब्जी मण्डी तक चला। नगर में दिनोंदिन विकराल रूप धारण कर रही जाम की समस्या व यातायात व्यवस्था को सुदंृढ करने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान की मुनादी होने के बाबजूद भी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ पर लगाये रहे और फड भी सजे रहे। किन्तु शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत होते ही सडक व फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण करने वालों में हडकम्प मच गया तथा आनन-फानन में अपनी-अपनी दुकानों का सामान समेटते देखे गये।

इस दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा 13 व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 3800 रूपये का जुर्माना किया गया तथा फुटपाथ का चिन्हींकरण भी किया गया। पालिका प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान निरन्तर जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की पालिका कर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, पंकज दुबे, अशोक यादव, सौरभ यादव, पवन पोरवाल, दीपक कुमार आदि पालिका कर्मचारियों के अलावा पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...