दो-दो नुमाइश प्रदर्शनी का लुत्फ उठायेगें नगरवासी

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आगामी दिनों में लगने वाली दो-दो प्रदर्शनी में नगर व क्षेत्रवासी अपनी घर गृहस्थी के सामान की खरीद फरोख्त कर सकेगें। साथ ही बच्चे-युवा विभिन्न आकर्षक झूलों, मनोरंजन शो सहित रेस्टोरेंट में व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ सॉफ्टी आइसक्रीम-खजला की मिठास का आनन्द लेगें। करीब डेढ माह तक संचालित रहने वाली प्रदर्शनी की तैयारियां आगामी सप्ताह में अन्तिम रूप ले लेगी।
विगत वर्षोें की भाँति इस वर्ष भी कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के क्रीडास्थल के सामने सिन्धी समाज के मिल में ग्रामीण श्रावण मेला/प्रदर्शनी लगने जा रही है। दुकानदारों द्वारा जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। बीते दिनों हुई बरसात के कारण दुकानदारों को दुकानें आदि लगाने में असुविधा हो रही थी। जिसके चलते आगामी सप्ताह में सम्भवतः नुमाइश की तैयारियां अन्तिम रूप ले लेगीं। घर गृहस्थी समेत जरूरत के सामान की आपूर्ति व मनोरंजन का केन्द्र बनी नुमाइश में इस बार सुपर ड्रैगन ट्रेन, आसमानी, नाव, ब्रेक डांस, नैनो कार, मिनी ट्रेन, मिक्की माउस, जम्पिंग, जलपरी, बच्चों के अन्य झूले प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगें। साथ ही आइसक्रीम स्टॉल, रेस्टोरेंट, कपडा के अलावा खेल-खिलौने, घर गृहस्थी का उपयोगी सामान, श्रृंगार आदि की दुकानों से नगर व क्षेत्रवासी खरीद फरोख्त कर सकेगें। वहीं सॉफ्टी व खजला की मिठास भी चखेगें। ठेकेदार टीपू यादव, धीरज जैन, आशिफ खान, आनन्द अवस्थी आदि ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी आगामी डेढ माह तक नगर में संचालित रहेगी।
वहीं दूसरी नुमाइश पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी एवं सावन मेला मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के मुख्य द्वार के सामने यादव राइस मिल में संचालित की जायेगी। जिसमें भी झरना के साथ जलपरी, आसमानी, राउडिंग झूला, नन्हें-मुन्हें बच्चों को रिझाने वाले विभिन्न आकर्षक झूले प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगें। साथ ही सॉफ्टी, खजला, रेस्टोरेंट में चाट पकौडी सहित विभिन्न व्यंजनों के स्वाद के साथ नगर व क्षेत्रवासी अपनी घर गृहस्थी की आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकेेगें।
बताते चलें कि करीब डेढ माह तक चलने वाले उक्त ग्रामीण श्रावण मेला/प्रदर्शनी को जल्द से जल्द अन्तिम रूप देने के लिए दुकानदार व झूला स्वामी जोर-शोर से अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। जिसका बच्चे, युवा, महिलायें जमकर लुत्फ उठायेगें।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...