बढ़ती जनसंख्या से निपटना वर्तमान दौर की बड़ी चुनौती : डॉ. ज्योति वर्मा

Share This

 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ब्लॉक बसरेहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर कंपोजिट में छात्राओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की सचिव डॉ. ज्योति वर्मा ने बढ़ती जनसंख्या को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताते हुए जागरूकता का संदेश दिया।

डॉ. ज्योति वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण पानी, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जंगलों की कटाई, नदियों का सिकुड़ना और शहरों में बढ़ती भीड़ इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। यदि समय रहते प्रभावी योजना और जागरूकता नहीं लाई गई तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि बढ़ती आबादी हमारे जीवन, प्राकृतिक संसाधनों और भविष्य को किस प्रकार प्रभावित कर रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वे मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने परिवार, विद्यालय, गांव और समाज का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर डॉ. ज्योति वर्मा ने विद्यालय स्टाफ और छात्राओं के साथ पौधरोपण भी किया तथा सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...