बसंत पंचमी पर श्री राधावल्लभ लाल का हुआ बासंती श्रृंगार

Share This

पुराना शहर चौराहा स्थित नगर के प्रसिद्ध वृंदावन धाम श्री राधावल्लभ मंदिर में इस वर्ष वसंतोत्सव का पावन पर्व सोमवार को श्रद्धाभाव और परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर श्री राधावल्लभ लाल जी महाराज और श्री राधारानी का बासंती पोशाक धारण कराकर मनमोहक श्रृंगार किया गया। ठाकुर जी को 51 किलो बेसन के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया।

श्री धाम वृंदावन की परंपरा के अनुसार मंदिर में बसंतोत्सव के साथ ही होली उत्सव का भी शुभारंभ हो गया। भक्तों ने ठाकुर जी पर अबीर-गुलाल उड़ाकर उल्लासपूर्वक पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने अपने इष्ट देव के दर्शन कर बासंती श्रृंगार को अपलक निहारा।

मंदिर के चरण सेवक गोपाल प्रकाश चंद्र गोस्वामी ने ठाकुर जी को बासंती पोशाक धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया। पूजा-अर्चना के उपरांत सुबह 9:00 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। श्री राधावल्लभ लाल जी महाराज, श्री राधारानी और श्री लाल जू को रंग-बिरंगे फूलों और आभूषणों से सजाया गया, जिससे उनका आकर्षक रूप भक्तों को मंत्रमुग्ध कर गया।

सायंकाल मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर श्री राधा-कृष्ण के भजनों का आनंद लिया। ब्रज की परंपरा अनुसार इस दिन से होली उत्सव की शुरुआत हो गई और मंदिर परिसर में चारों ओर बसंती बयार बहने लगी। सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गोपाल प्रकाश चंद्र गोस्वामी ने बताया कि यह पर्व ऋतुराज वसंत के स्वागत में मनाया जाता है। यह प्रकृति का पर्व है, जिसमें पीले वस्त्र पहनने, पीले चावल खाने और ललाट पर पीला चंदन लगाने की परंपरा है। बसंत पंचमी के दिन से मौसम में परिवर्तन आता है और पेड़-पौधों में नवीन उल्लास छा जाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...