कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री रहे परेशान

Share This

इटावा। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को ट्रेनों की देरी कम रही, फिर भी यात्री परेशान रहे। मंगलवार को कुल 19 ट्रेनें इटावा जंक्शन पर देर से पहुंची। इसमें सबसे अधिक देरी साबरमती लखनऊ एक्सप्रेस की रही, जो दो घंटे 26 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।

मंगलवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर इटावा जंक्शन से गुजरने वाली 19 ट्रेनों में से कई की समय पर न पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें गाड़ी संख्या 64632 शिकोहाबाद कानपुर पैसेंजर 17 मिनट, गाड़ी संख्या 12965 बेरात्रल एक्सप्रेस 23 मिनट, गाड़ी संख्या 20176 वंदे भारत 10 मिनट, गाड़ी संख्या 12180 लखनऊ इंटरसिटी दो घंटे 23 मिनट, और गाड़ी संख्या 64588 टूडला-कानपुर पैसेंजर 14 मिनट लेट रही।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 30 मिनट, गाड़ी संख्या 12312 कालका नेताजी एक्सप्रेस 45 मिनट, गाड़ी संख्या 18102 मुरी एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। गाड़ी संख्या 20801 मगध एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट, गाड़ी संख्या 64634 मैनपुरी-आगरा पैसेंजर एक घंटा 28 मिनट, गाड़ी संख्या 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटा 28 मिनट, और गाड़ी संख्या 04189 कानपुर-अलीगढ़ मेमू एक घंटा 24 मिनट लेट रही।

इस तरह कुल 19 ट्रेनें इटावा जंक्शन पर विभिन्न समयों में देरी से पहुंची। ट्रेनों के विलंब के कारण कई यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंच गए थे, जिससे उन्हें ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने प्लेटफार्म के बाहर जल रहे अलाव के पास बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की, तो कुछ यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर इंतजार करते दिखे।

ट्रेनों के लेट होने से यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इंतजार करते रहे। इस दौरान स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर चिंता और थकावट साफ दिखाई दे रही थी। कोहरे के कारण ट्रेनों की देरी और यात्री सुविधाओं की कमी ने सर्दी के मौसम में सफर को और भी मुश्किल बना दिया है। इटावा जंक्शन पर रेलवे प्रशासन को इस समस्या को जल्द सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...