नगला हीरालाल में जमीन विवाद से हिंसा, दो युवक घायल

Share This

जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला हीरालाल में 28 नवंबर 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे जमीन को लेकर विवाद के दौरान कुछ लोग असलहों और जेसीबी मशीन के साथ खेत पर पहुंचे। पीड़ित श्यामवीर पुत्र कैलाश बाबू ने शिकायत में बताया कि इन लोगों ने जबरन खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया और श्यामवीर के विरोध पर मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के बाद आरोपियों ने श्यामवीर के घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की। मोबाइल फोन छीन लिया गया और पत्नी आरती को जमीन पर गिराकर मारपीट तथा अभद्रता की गई। पत्नी के गले से जंजीर तोड़कर ले जाने और घर में रखे सामान को लूटकर ले जाने का भी आरोप है।

समीर को बचाने के लिए नरेंद्र, रुकुम सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, परंतु उनके साथ भी मारपीट हुई। नरेंद्र के पैर में चोट पहुंचाई गई, श्यामवीर के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फोड़ दिया गया। रचना के साथ भी मारपीट और अश्लीलता के आरोप हैं। पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।

शिकायत में बिट्टू यादव पुत्र नामालूम, विमला देवी पत्नी नामालूम निवासी नई मंडी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, ज्ञान सिंह पुत्र कोमल सिंह, दिलीप कुमार पुत्र कोमल सिंह, यशवीर पुत्र कोमल सिंह, फूलवासा पत्नी ध्यान सिंह, पूनम देवी पत्नी दिलीप कुमार निवासी नगला हीरालाल, सीमा यादव निवासी बलभद्रपुर थाना सैफई और लाल सिंह पुत्र मेघा सिंह निवासी मुलायम नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा सहित कई लोगों के नाम दर्ज कराए हैं। इसके अलावा करीब 40 अज्ञात लोगों के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

फिलहाल घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नामजद आरोपियों सहित घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जमीन विवाद से जुड़े इस पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...