जिलाधिकारी ने जसवंतनगर के मतदेय स्थलों का निरीक्षण, अनुपस्थित बीएलओ पर कार्रवाई का निर्देश

Share This

इटावा, 28 नवंबर 2026 – भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुसार, 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, संशोधन कराने और अन्य दावे-आपत्तियाँ प्राप्त की जा रही हैं।

मतदाताओं की सुविधा और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से 28 और 29 नवंबर 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर स्थित मतदेय स्थल संख्या 75, 76 एवं 77, कंपोजिट विद्यालय जसवंतनगर स्थित मतदेय स्थल संख्या 78, 79, 80, 81, 82, 83, 84, 85 एवं 86 तथा हिन्दू इंटर कॉलेज जसवंतनगर स्थित मतदेय स्थल संख्या 87, 88, 89 एवं 90 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल संख्या 87 के बीएलओ अंसार हुसैन वारिश, मतदेय स्थल संख्या 88 की बीएलओ प्रीति शुक्ला तथा मतदेय स्थल संख्या 89 के बीएलओ अभिषेक कुमार अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित बीएलओ के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष अभियान के दौरान अपने-अपने मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का निर्वहन करें तथा पात्र नागरिकों के अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...