इटावा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य शरद बाजपेयी ने घर-घर जाकर लोगों के नए और छूटे हुए वोट बनवाने के लिए फार्म छ: भरवाए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार के साथ मिलकर 28-29 नवम्बर को लगने वाले विशेष बूथों की जानकारी भी दी। बाजपेयी ने कहा कि कोई पात्र वोटर वोट से वंचित न रहे, इसलिए वे घर-घर जाकर लोगों को वोट बनवाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं और फार्म छ: भरवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 28-29 नवम्बर को विशेष बूथ लगाए जा रहे हैं, जिनके पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ बैठेंगे। जिनके वोट नहीं बने हैं, वे अपना आधार कार्ड, दो फोटो और घर के सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो कॉपी लेकर बूथ पर जाकर फार्म छ: भरकर जमा कर दें, तो वोट बन जाएगा। बाजपेयी ने दो दिन के विशेष बूथ लगाने के कारण घर-घर जाकर लोगों को वोट बनवाने के लिए आग्रह किया और कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है, इसलिए वे निवेदन करते हैं कि जिनका वोट नहीं बना है, वे बूथ पर जाकर अपना वोट बनवा लें।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।
200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?
Etawah Live – जनता की राय
कुल वोट: 48,032
भारतीय जनता पार्टी (BJP)39.5%18,981 वोट
समाजवादी पार्टी (SP)43.4%20,841 वोट
बहुजन समाज पार्टी (BSP)13.7%6,565 वोट
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)3.4%1,645 वोट
