टकपुरा आश्रम मंदिर में तीसरे दिन सती, ध्रुव और जड़ भरत कथा से श्रद्धालु भावविभोर

Share This

टकपुरा, ग्राम पंचायत जैनपुर नागर के टकपुरा गांव में स्थित आश्रम मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं अमृत वर्षा सप्ताह के तीसरे दिन कार्यक्रम चल रहा है। कथावाचक पंडित शिवाकान्त महाराज ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का रसपान कराया। यह कार्यक्रम 1 दिसंबर तक चलेगा।

कथावाचक ने सती चरित्र, भक्त ध्रुव की तपस्या और जड़ भरत के प्रसंग सुनाए। सती के देह त्याग, वीरभद्र द्वारा दक्ष के अहंकार का नाश और माता पार्वती के साथ शिव के विवाह के प्रसंग को विस्तार से बताया गया।

कथा के माध्यम से कथावाचक ने अहंकार त्यागने और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा रखने का संदेश दिया। भक्त ध्रुव की पांच वर्ष की अल्पायु में विष्णु की प्राप्ति हेतु कठोर तपस्या और दर्शन की कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। राजा भरत के मृग मोह और जड़ भरत बनने के प्रसंग से मोह-माया से दूर रहकर आत्मज्ञान एवं वैराग्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली।

इस धार्मिक आयोजन में पूज्य बृज बिहारी दास खड़ेश्वरी महाराज और झारखंड माता मंदिर सारंगपुर जोहना का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। आयोजन के प्रधान आयोजक हनुमान टेकरी वृंदावन के महंत दशरथ दास महाराज हैं, जबकि व्यवस्थाओं का दायित्व टकपुरा आश्रम मंदिर के महंत राजेश्वर दास महाराज संभाल रहे हैं। कथा के परीक्षित महावीर प्रसाद दीक्षित एवं अंजू दीक्षित दंपति हैं।

समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...