मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में रैंकिंग सुधार हेतु निर्देश दिए

Share This

27 नवंबर 2026 को इटावा में आयोजित बैठक में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सीएम डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति में सुधार लाते हुए जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।

PM सूर्य घर योजना की रैंक 5/10 एवं ग्रेड-सी होने पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित किया जाए, जिन्होंने होम लोन लिया है तथा जिनके विद्युत कनेक्शन 5 किलोवाट के हैं, उनसे संपर्क कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में रैंक 7/10 एवं ग्रेड-बी, जननी सुरक्षा योजना में रैंक 4/10 एवं ग्रेड-सी, फैमिली आईडी योजना में ग्रेड-सी, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना में रैंक 6/10 एवं ग्रेड-बी, आईसीडीएस पोषण अभियान में रैंक 4/10 एवं ग्रेड-सी, लोक निर्माण विभाग की नई सड़क योजना में रैंक 3/10 एवं ग्रेड-सी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में रैंक 7/10 एवं ग्रेड-बी तथा समाज कल्याण छात्रवृत्ति योजना में रैंक 7/10 एवं ग्रेड-बी पाए जाने पर संबंधित विभागों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण पर भी चर्चा करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता अपनी समस्या के समाधान के लिए काफी मेहनत करता है, इसलिए शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क करें तथा उसकी समस्या को समझकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। समाज कल्याण विभाग की 24 शिकायतों में से 18 शिकायतकर्ताओं से संपर्क न किए जाने तथा जिला पंचायत राज अधिकारी से संबंधित 18 शिकायतों में से 12 शिकायतकर्ताओं से संपर्क न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

निर्माण कार्यों की समीक्षा में जनपद की रैंक 5/10 एवं ग्रेड-सी पाए जाने पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन विभागों की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें सीएम डैशबोर्ड पर तत्काल अपडेट किया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाने, गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उपस्थित अधिकारी में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, सामाजिक निदेशक वानिकी अभिषेक अजित इनामदार, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, ए0आर0टी0ओ हुमा परवीन तथा अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

मंच के जादूगर, गीतों के बादशाह — महाकवि गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के पुरावली गाँव में हुआ था। उनके घर का नाम...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...